चिड़ियावासा गांव मे 22 चौखला भील समाज संस्थान की खेलकूद प्रतियोगिता और समाज का स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। बुधवार शाम को स्नेह सम्मेलन व क्रिकेट और वालीबाल प्रतियोगिता का समापन हुवा। क्रिकेट मे चिड़ियावासा की टीम विजेता होने पर शाम 7 बजे मे डीजे साउंड पर भव्य जुलस निकाला गया।युवाओं ने नाच गान कर ख़ुशी का इजहार किया ।ग्रामीणों ने खिलाडीयों का स्वागत किया।