रविवार को मिली जानकारी अनुसार कांगड़ा मुख्य बाजार में मानव सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर 20 अक्तूबर तक चौपहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी। यह आदेश एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने जारी किया है एसडीएम जसवाल ने बताया कि दीपावली के दौरान मुख्य बाजार में भीड़ अत्यधिक रहती है, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसलिए यह आदेश जारी किया गया है।