मंडी: मंडी के पड्डल मैदान को लौटाया जा रहा पुराना स्वरूप, महाशिवरात्रि महोत्सव के बाद गड्ढे भरने का कार्य शुरू
Mandi, Mandi | Apr 27, 2025 मंडी के पड्डल मैदान को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन से मिले जख्मों को भरने का कार्य शुरू हो गया है। मैदान से कंकड़, पत्थर निकाले जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेश के बाद नेशनल हाईवे अथाॅरिटी के ग्रेडर और रोलर पड्डल मैदान में कार्य में जुट गए हैं। गड्ढों को भरने के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से मिट्टी उपलब्ध करवाई जा रही है।