प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना के बाद जदयू विधायक पप्पू पांडेय की बड़ी पहल। विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने अपने परिवार के साथ माँ थावे भवानी को सोने का मुकुट अर्पित करने का लिया निर्णय। 22 दिसंबर सोमवार सुबह 10 बजे थावे मंदिर परिसर में पांडेय परिवार के द्वारा लगाया जाएगा मुकुट। थावे मंदिर में चोरी की घटना से आहत।