पिंड्रा: सिंधौरा में बाजार से घर जाते समय लापता हुई दो लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद
वाराणसी मंगलवार को सिंधौरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से गुमशुदगी के मामले में दो लड़कियों को बरामद किया। पुलिस ने बताया किए एक 18 वर्षीय और एक 13 वर्षीय लड़की बाजार से घर के लिए जाते समय लापता होने की सूचना लड़कियों के परिजनों ने दी। जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज 48 घंटों में उन्हें ढूंढ लिया गया।