आंवला: आंवला स्टेशन रोड पर हाइड्रा की टक्कर से ठेला चालक हुआ गंभीर घायल, पुलिस ने हाइड्रा चालक को हिरासत में लिया
Aonla, Bareilly | Aug 23, 2024 कस्बा आंवला के मोहल्ला नालापार निवासी ठेला मजदूर को आंवला स्टेशन रोड नगरिया सतन के निकट पीछे से आ रहे एक हाइड्रा ने लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मजदूर का ठेला दूर जाकर गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।