रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर में लोगों की सुनीं समस्याएँ, कहा- वह निरंतर जनता की सेवा करते रहेंगे
रुद्रपुर से भाजपा विधायक शिव अरोरा ने अपने रुद्रपुर स्थित कार्यालय पर क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को विधायक के सामने रखा जिस पर विधायक शिव अरोरा ने कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया व कई अन्य समस्याओं के संबंध में अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण की बात कही