पताही प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोले जाने की घोषणा से लोगों में खुशी की लहर है। प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंघेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय के बगल में स्थित खाली भूमि को कॉलेज निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है। इस संबंध में प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया गया है।स्थायी भवन के निर्माण तक डिग्री कॉलेज की कक्षाएं जुलाई माह से सिंघेश्वर सेमिनरी में चलेगी।