खरगोन जिले में वर्ष 2024 25 में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए आगामी 20 फरवरी से 10 मार्च तक किसानों के पंजीयन किए जाएंगे। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरगोन जिले के 71 केंद्र पंजीयन के लिए निर्धारित किए गए जहां पर किसान अपना पंजीयन कर सकते हैं ।