बीकापुर: अज्ञात कारणों से जाना बाजार निवासिनी विधवा महिला के पशुशाला में लगी आग के चलते दो पशु झुलसे, पशुशाला जली
घटना अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार की है, जहां मंगलवार की भोर लगभग 2 के आसपास अज्ञात कारणों से बाजार निवासिनी अलीमुन निशा पत्नी स्व. मो. अहमद के पशुशाला में आग लग गई, जिसमें 1 भैंस और 1 पडि़या जल गई, जिन्हें आग से बचने के चक्कर में मो. यासीन और दिनेश चौरसिया भी हल्के-फुल्के झुलस गए, सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल शिवकुमार ने जांच किया है ।