कानऊ में क्रिकेट को लेकर खिलाड़ियों में विवाद हो गया। क्रिकेट का ये विवाद कुछ ही देर में बड़ों में फैल गया और दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के द्वारा छतों पर चढ़कर जमकर पथराव किया गया जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाका पुलिस के द्वारा घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।