दर्दनाक सड़क हादसे में रिवई गांव निवासी दो सरकारी नौकरीपेशा युवाओं की मौत हो गई। पंचायत सहायक अंकित विश्वकर्मा और आयुर्वेदिक अस्पताल वार्ड ब्वाय जयहिन्द राठौर काम से हमीरपुर के मुस्करा कस्बा जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए मौत का कारण बन गया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।