बिहार: मारपीट मामले में न्यायालय के वारंटी को सोहसराय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
Bihar, Nalanda | Feb 20, 2025 सोहसराय थाना पुलिस ने मारपिट के मामले में न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सोहसराय बीच बाजार निवासी मंटू यादव का पुत्र रंजीत यादव है। गुरुवार की सुबह 11 बजे सोहसराय थानाध्यक्ष ने बताया की मारपीट के मामले फरार आरोपी रंजीत यादव के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था उसी के आधार पर आरोपी को बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया है।