पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डुमरामा वार्ड नंबर 3 के लोगों ने किया प्रदर्शन अमरपुर नगर पंचायत के डुमरामा वार्ड नंबर तीन यादव मोहल्ले में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को वार्ड वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने वार्ड में स्थित जलमीनार के पास एकजुट होकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।