खवासा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक भुंडा शम्भू सिंगाड उम्र 22 साल निवासी देवगढ़ शनिवार शाम 4 बजे से लापता था जिसका शव आज रविवार शाम करीब 5 बजे तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।