नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में स्थित थोक सब्जी, फल मंडी के व्यापारियों के बैठने के लिए बड़ा टीनशेड बनाया गया है। इसमें मंडी लगने की जगह पर अवैध पार्किंग बना दी गई है। लोग यहां वाहनों को खड़ा कर रहे हैं रविवार को करीब 9 बजे सेड में वाहन खड़े रहे। बावजूद इसके मंडी प्रबंधन का इस कोई ध्यान नहीं है।