ब्यौहारी थाना क्षेत्र के आखेटपुर गांव में 53 वर्षीय किसान अयोध्या कोल की दीवार गिरने से मौत हो गई। वे मवेशी को पुराने सार में बांध रहे थे, तभी कमजोर दीवार भरभराकर गिर गई। गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार दोपहर एक बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।