गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के भुतहियाटांड रेलवे लाइन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रेल पटरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले।