नगर के हापुड़ बस स्टैंड मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला सहित दो मासूम बच्ची घायल हो गई घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बुधवार को नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी व दो भतीजियों के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान टेंपो ने टक्कर मार दी।