शाजापुर: सारंगपुर में युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत किया घोषित
शाजापुर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सारंगपुर निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए बुधवार शाम 4 बजे करीब जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। जिसका डॉक्टर द्वारा पीएम किया जा रहा है। वही मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है।