रबी सीजन में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद को लेकर बुधवार को जिला कलक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदीलाल मीणा की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित हैंडलिंग व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच चर्चा हुई, लेकिन इस विषय पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका।