चूरू: गांव घण्टेल का श्रमिक ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से घायल, जिला अस्पताल में किया गया इलाज
Churu, Churu | Apr 1, 2026 चूरू शहर में बुधवार को भवन निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम 5 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार घण्टेल निवासी 25 वर्षीय पवन प्रजापत चूरू में एक निर्माणाधीन भवन पर टाइल व मार्बल लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान कार्य करते समय अचानक उसका हाथ ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह कट गया।