वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद-उल-फितर की नमाज शुरू, ईदगाह और मस्जिदों पर पहुंचे रोजेदार
Sadar, Varanasi | Mar 31, 2025 वाराणसी में सोमवार को भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर का उत्साह चारो ओर है। शहर से लेकर देहात तक ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत के साथ कुछ देर में अदा की जाएगी। ईदगाह में सुबह से सैकड़ों रोजेदार और नमाजी जुटे हैं। ईदगाह पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे, नमाजियों ने देश में खुशहाली, अमन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की।