बिलग्राम: मल्लावां क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर युवक द्वारा महिला से छेड़छाड़, विरोध पर धमकी, पुलिस ने FIR दर्ज की
Bilgram, Hardoi | Sep 17, 2024 मल्लावां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के घर में घुसकर युवक ने छेड़छाड़ की और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।पीड़ित महिला ने गांव निवासी युवक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है उप निरीक्षक विकास अवस्थी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है