चूरू: चूरू के लैब टेक्नीशियन 18 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर में करेंगे प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
Churu, Churu | Oct 12, 2025 चूरू के अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ की ओर से 18 सूत्री मांगों को लेकर 14 अक्टूबर को स्वास्थ्य भवन जयपुर में निदेशक अराजपत्रित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य का घेराव किया जाएगा। संघ के चूरू जिलाध्यक्ष राजेश गौड़ ने रविवार शाम 4 बजे करीब बताया कि लैब टेक्नीशियन की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।