शाहबाद: अख्तियारपुर में बाइक की टक्कर से बालिका घायल, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अख्तियारपुर मोहल्ले में बुधवार की शाम 5:30 बजे एक बाइक की टक्कर से बालिका घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अख्तियार पुर निवासी किशन की 5 वर्षीय पुत्री नेहा खेल रही थी। फिरोजपुर कलां निवासी वीरेंद्र की बाइक से बालिका टकरा गई।