चम्पावत: राष्ट्रीय राजमार्ग में भारतोली के पास बंद मोटर मार्ग को खोले जाने में विलंब के मामले में जांच कमेटी का किया गठन
जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा द्वारा सोमवार को सड़क निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक करते हुए भारतोली में बंद सड़क मार्ग के संबंध में उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण निर्माण विभाग के अवर अभियंता को समिति में रखा गया है।