ललितपुर: ग्राम किसरदा में बिजली के खंबे में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की हुई मौत, लोगों ने कार्रवाई की करी मांग
महरौनी तहसील के ग्राम किसरदा क्षेत्र में बिजली के खंभे में करंट आने की वजह से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। तो वही लोगों द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। देखने में आया कि लोगों द्वारा वीडियो वायरल करने के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों से इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।