ललितपुर: पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्ट नई किरण का किया गया आयोजन,सदस्यों ने आपसी सुलह के आधार पर 2 परिवारों का कराया पुनर्मिलन
ललितपुर एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया जाता है, इसी क्रम में आज पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्ट नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद दो परिवारों में आपसी सुलह के आधार पर पुनर्मिलन कराया गया, परिवारों ने प्रोजेक्ट नई किरण के सभी सदस्यों का आभार जताया है।