आईजीआई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के एक जवान ने एक हवाई यात्री को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। सब इंस्पेक्टर लक्ष्मन उपाध्याय ने ड्यूटी के दौरान बलबीर सिंह नामक एक हवाई यात्री को बेहोश होकर जमीन पर गिरते हुए देखा, और बिना देरी करे उन्हें सीपीआर देना चालू किया, जिसके बाद कुछ ही देर में बलबीर को होश आ गया।