मऊगंज: मऊगंज विधायक पर ज़मीन हड़पने का आरोप लगाने वाले अनिल पांडेय लल्लू का नया हमला, प्रशासन पर दबाव का दावा
Mauganj, Rewa | Jan 23, 2026 मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पर जमीन हड़पने का आरोप लगाकर सुर्खियों में आए अनिल पांडे लल्लू ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाते हुए जिले की राजनीति गरमा दी है।अनिल पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक के दबाव में प्रशासन उनके खिलाफ टारगेट कर कार्रवाई कर रहा है।क्योंकि उनका डंपर और जेसीबी को मऊगंज एसडीएम तहसीलदार ने जप्त कर लिया है।