सोहागपुर: यश पैलेस के सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़ा घायल, नंदी गौ सेवा धाम के गौ सेवकों ने किया रेस्क्यू
यश पैलेस के सामने हाइवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बछड़े के दोनों आगे के पैर टूट गए। सूचना मिलते ही नंदी गौ सेवा धाम के गौसेवक सुजीत शर्मा, खुशी सोनी और विकास जोतवानी तत्काल मौके पर पहुँचे और बछड़े को रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय ले गए। पार्षद सिल्लू रजक के प्रयास से डॉ. अशोक सिंह को समय से पहले बुलाकर उपचार कराया।