गम्हरिया स्टेशन रोड के डबल रोड में महावीर अखाड़ा द्वारा निर्मित बजरंगबलि प्रतिमा का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. समिति के अध्यक्ष सिंटू गोराई के नेतृत्व में सुबह पूजा अर्चना के पश्चात दोपहर को भंडारा का आयोजन किया गया. इसके पश्चात शाम को करीब आठ बजे से झांकी व जगराता शुरू हुआ, जो देर रात तक चलेगी.