गुना नगर: पीजी कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, गुना कलेक्टर ने नए मतदाताओं को दिए टिप्स
गुना के पीजी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इस दौरान कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस व अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए मतदान का महत्व भी बताया। वहीं, कलेक्टर ने नव मतदाताओं का सम्मान किया और मतदान करने की शपथ भी दिलाई।