रायपुर: राजधानी में अब एआई तकनीक से होगी टीबी की जांच, तत्काल मिलेगी रिपोर्ट; कलेक्टर ने कराया चेकअप
Raipur, Raipur | Sep 25, 2024 रायपुर जिला को टीबी मुक्त बनाए जाने की लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब ए-आई तकनीक से टीबी की पहचान और जांच की सुविधा जिलावासियों को मिलेगी और रिपोर्ट भी तत्काल मिल जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले में टीबी की पहचान और जांच के लिए वैन की शुरूआत की। इसी कड़ी में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ए-आई तकनीक से टीबी के पहचान के लिए जांच कराई