पीलीभीत: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी को घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया उसकी पुत्री 16 मार्च की दोपहर उसको बुलाने के लिए पुलिया के पास आ रही थी, आरोप है कि तभी धीरेंद्र कुमार और छत्रपाल किशोरी को जबर्दस्ती बब्बू के घर के अंदर खींच ले गए और किशोरी के साथ उक्त लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया, मामले में मुकदमा दर्ज।