शाहपुरा: हनुमान जन्मोत्सव पर शाहपुरा में भक्ति और उत्साह का माहौल
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहरभर में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सभी मंदिरों में आकर्षक सजावट और विशेष श्रृंगार किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में दर्शन के लिए आना-जाना लगा रहा। शहर के मुख्य बाजार स्थित बालाजी की छतरी पर हनुमान मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।