बेगूसराय: रीवर वैली के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही मामले की जाँच
रीवर वैली के पास सड़क हादसे में 01 व्यक्ति की देर रात मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह 7:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि मुफसिल थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी मोहम्मद फिरदौस घर से बेगूसराय ई-रिक्शा से आ रहा था.