बेगूसराय: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एग्री स्टॉक परियोजना को लेकर VC के माध्यम से बैठक, DM भी रहे शामिल
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे एग्री स्टॉक परियोजना को लेकर वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कार्यालय कक्ष से डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे. इस मौके पर डीएम ने कहा कि एग्री स्टॉक परियोजना की प्रगति के लिए गठित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई है. इस दौरान लंबित कार्यों को पूरा करने की बात कही.