बसेड़ी उपखण्ड की उप तहसील जारगा में बीती रात मौसम का मिजाज अचानक बदलने से आकाशीय बिजली एक घर के समीप गिर गई। जानकारी के अनुसार जारगा गांव निवासी परसोत्तम कुशवाह पुत्र शोभाराम कुशवाह के घर के समीप स्थित पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे जोरदार धमाका हुआ। जिससे पेड़ आधा टूट गया। वहीं पीड़ित के घर में फ्रिज, इन्वर्टर सहित अन्य महंगे बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए। इ