अररिया: चित्रगुप्त पूजा के दूसरे दिन मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में ग्रहण किया महाभोग प्रसाद
Araria, Araria | Oct 24, 2025 चित्रगुप्त पूजा के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के विभिन्न चित्रगुप्त मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। कायस्थ समुदाय के कुलदेवता भगवान चित्रगुप्त की आराधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चित्रगुप्त नगर और थाना मोहल्ला स्थित प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।