कहरा: CTE सहरसा में नियोजित शिक्षकों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हुआ शुरू, FLN और ICT का दिया जा रहा प्रशिक्षण
Kahara, Saharsa | Feb 28, 2024 मंगलवार को अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में नियोजित शिक्षकों का 07 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।इस प्रशिक्षण के तहत नियोजित शिक्षकों को एफएलएन और आईसीटी के बारे में जानकारी दी जा रही है।इस सत्र में सुपौल जिले के 344 शिक्षक भाग ले रहे हैं।प्रशिक्षक मनीष कुमार के अनुसार इसमें चित्रों के माध्यम से छात्र को पढ़ाने और कंप्यूटर की प्राथमिक जानकारी दी जाती है।