बेमेतरा: बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 16 में छग रजत महोत्सव के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन, पार्षद नीतू कोठारी रहीं मौजूद
रविवार को सुबह 11:00 बजे से बेमेतरा शहर के वार्ड क्रमांक 16 में भैरव मंदिर के निकट छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव के अवसर पर श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन बेमेतरा जिला प्रशासन के द्वारा किया गया ।जहां श्रमिकों का पंजीयन किया गया है ।इस दौरान बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद नीतू कोठारी भी मौजूद थी।