मेरा युवा भारत, बांसवाड़ा के तत्वावधान में गुरुवार सुबह से शाम 7बजे तक घाटोल ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़लिया में किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत रस्साकसी,दौड़ (महिला-पुरुष वर्ग) तथा कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच अर्जुन कटारा थे।