लाडपुरा: नांता पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक वर्ष से फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Apr 17, 2025 शहर के नांता थाना इलाके में घर मे सो रही नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नांता थाना अधिकारी नवल किशोर शर्मा ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी पुत्री 17 जनवरी 2024 को परिवार के साथ सो रही थी उसके पास किसी का फोन आया तो वह चली गयी।