गोरखपुर: रेप पीड़िता का अपहरण नहीं हुआ था, नाराज होकर घर से भागी थीं दोनों बहनें, रामगढ़ताल पुलिस ने नौकायन के पास से किया बरामद
होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड से जुड़ी पीड़िता और उसकी नाबालिग बहन के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है।पुलिस ने दोनों बहनों को नौकायन के पास बरामद कर लिया।पूछताछ में सामने आया कि मां से कहासुनी होने के बाद दोनों घर छोड़कर चली गई थीं।शुरूआती जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है,हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही हैं।