भभुआ: मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा दृष्टिकोण से शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की रहेगी निगरानी, एसडीपीओ ने दी जानकारी
Bhabua, Kaimur | Jul 3, 2025 भभुआ में मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा दृष्टिकोण से शहर के संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। आज गुरुवार को 3 बजे भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि मुहर्रम पर्व आने वाला है इसको लेकर शहर में बाइक से भी फ्लैग मार्च भी किया जाएगा। खासकर शहर के जय प्रकाश चौक एकता चौक और पुराना चौक पर पुलिस द्वारा पहले से भी सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।