भभुआ: सहुका गांव के बधार में विषैले छगुनवा के काटने से एक युवक अचेत, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 2, 2025 सहुका गांव के बधार में विषैले छगुनवा के काटने से एक युवक गंभीर रूप से अचेत हो गया। यह घटना बुधवार की रात लगभग 8 बजे की बताई गई। जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहुका गांव निवासी स्वर्गीय पंचरत्न पासी के 30 वर्षीय पुत्र अनिल पासी बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि युवक अपने बगीचा से पैदल घर लौट रहा था। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।