सामरी कुसमी: कुसमी-सामरी में अफीम की 477 करोड़ की खेती का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार, सियासत भी गरमाई
कुसमी-सामरी, शुक्रवार। कुसमी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार एक स्थान से लगभग 475 करोड़ रुपए तथा दूसरे स्थान से करीब 2 करोड़ रुपए की अफीम जब्त की गई है।