सागर के मकरोनिया थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पत्रकार जितेंद्र श्रीवास को अचानक अटैक आ गया। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह चौहान ने स्थिति को देख तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया। घटना सोमवार की शाम 5 बजे की है जब पत्रकार जितेंद्र अपने साथी पत्रकार अर्पित बिल्थरे के साथ किसी मामले को जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। तभी अचानक जितेंद्र की तबियत बिगड़